स्पेन के बीच में बिकनी पहने कैटरीना कैफ की तस्वीरें शायद सलमान खान को आहत कर गई हैं। अब सलमान खान की कोशिश है कि वह कैटरीना के साथ सार्वजनिक जगहों पर न दिखें।
पहले रणबीर के साथ बिकनी में दिखने के बाद कैटरीना कैफ ने उस कार को बेच दिया जिसे सलमान खान ने कैटरीना को गिफ्ट किया था। ये दोनों ही बातें सलमान को आहत कर गई हैं।
अब बारी सलमान की थी। उन्होंने अब कुछ ऐसा बंदोबस्त किया है कि वह सार्वजनिक जगहों में कैटरीना कैफ के साथ दिखें ही न।
सलमान खान और कैटरीना कैफ जल्द ही शिकागो में होने वाले एक डांस कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। लेकिन अचानक सलमान ने ही इस कार्यक्रम को पोस्टपोन कर दिया है। पोस्टपोन करने का मकसद साफ है।
हालांकि शो के आयोजकों का कहना है कि फिलहाल वह शो को पोस्टपोंड कर रहे हैं। लेकिन बी टाउन में चर्चा है कि इस कैटरीना की वजह से सलमान ने यह शो कैंसिल कर दिया है।