फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: 'लव एंड वॉर' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे रणबीर, तस्वीर हुई वायरल, जमकर प्यार लुटा रहे फैंस

Sat, 08 Mar 2025 06:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। फिल्म लव ट्रायंगल है, जिसकी वजह से लोग इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। रणबीर और आलिया की जोड़ी 'ब्रह्मास्त्र' के बाद इस फिल्म में साथ नजर आने वाली है। वहीं, 'राजी' के बाद आलिया और विक्की एक साथ दिखने वाले हैं। 

विज्ञापन

Anupam Kher: हरिद्वार में सनातनी अंदाज में जन्मदिन मनाकर गदगद अनुपम खेर, बोले- 'यह जीवन का बेस्ट बर्थडे था'
 

रणबीर कपूर की तस्वीर हुई वायरल
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में उनके ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर रणबीर की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह फ्रंट लिवर पुल-अप करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में रणबीर बिना शर्ट के अपने सिक्स पैक्स और मसल्स को दिखाते नजर आ रहे हैं। 
Sikandar: सलमान की फिल्म 'सिकंदर' के रीमेक की अफवाहों पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- असली है कहानी

फैंस लुटा रहे प्यार
उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस इस फोटो पर ढेर सारे हार्ट और फायर इमोजी साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'अद्भुत' तो दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तबाही'।
विज्ञापन

इफ्फी में रणबीर ने की थी भंसाली की जमकर तारीफ
कुछ महीने पहले रणबीर ने गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) के दौरान 'लव एंड वॉर' और संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम करने को लेकर अपने उत्साह का इजहार किया था। रणबीर ने कहा था, "मैं बहुत उत्साहित हूं। वह मेरे गॉडफादर हैं। जो कुछ भी मुझे फिल्मों के बारे में पता है, जो कुछ भी मैं अभिनय के बारे में जानता हूं, वह सब कुछ मैंने उनसे ही सीखा है।" उन्होंने आगे कहा, "वह बिल्कुल नहीं बदले हैं। वह बेहद मेहनती हैं और हमेशा अपने फिल्मों के बारे में ही सोचते रहते हैं। वह सिर्फ अपने किरदार के बारे में बात करना चाहते हैं और चाहते हैं कि आप कुछ नया करें।"
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें