फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tumbbad 2: 100 करोड़ रुपये के भारी बजट में बन रही 'तुम्बाड 2', सोहम शाह की फिल्म की शूटिंग पर भी आया अपडेट

Sat, 08 Mar 2025 06:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tumbbad 2: सोहम शाह की 'तुम्बाड' की सफलता के बाद इसके सीक्वल का एलान हुआ, लेकिन इसके निर्माण में देरी की खबरें आ रही थीं। वहीं, अब फिल्म प्री-प्रोडक्शन में पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
‘तुम्बाड’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'तुम्बाड' अपनी मूल रिलीज के छह साल बाद बॉक्स ऑफिस पर पैसे कमाने वाली फिल्म साबित हुई। प्रशंसकों की मांग पूरी हुई और सोहम शाह ने लोक कथाओं पर आधारित सुपरनैचुरल थ्रिलर के सीक्वल की घोषणा की। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। सोहम शाह हाल ही में 'क्रेजी' में नजर आए हैं, लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। वहीं, इस बीच अब सोहम ने अपनी ध्यान 'तुम्बाड' के सीक्वल पर लगा दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म का बजट
'तुम्बाड' का सीक्वल 100 करोड़ रुपये के बजट पर बना है। 'तुम्बाड' की दूसरी किस्त फिल्म के थिएटर में फिर से रिलीज होने के बाद आई है।  दिलचस्प बात यह है कि मूल फिल्म तुम्बाड ने बजट में रहने के लिए कड़ी मेहनत की और जब यह निर्माण में थी, तब इसे वितरक भी नहीं मिले तो सोहम शाह को खुद फिल्म में पैसे लगाने पड़े। हालांकि, अब कुछ स्टूडियो ने 100 करोड़ रुपये का बजट होने के बावजूद, सीक्वल के लिए रुचि दिखाई है।

फिल्म की शूटिंग
तुम्बाड सीक्वल की शूटिंग 2025 में ही शुरू हो जाएगी। इसकी शूटिंग गर्मियों के अंत में शुरू होने की संभावना है। 'तुम्बाड 2' की कहानी पक्की हो गई है। फिल्म के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि तुम्बाड 2 जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी। हालांकि, इस बीच फिल्म के सीक्वल को लेकर कुछ विवाद की खबरें भी सामने आई थीं।
विज्ञापन

फिल्म के सीक्वल पर विवाद
'तुम्बाड' के निर्देशक राही अनिल बर्वे और सोहम शाह ने तुम्बाड को लेकर विपरीत बयान दिए हैं। अभिनेता का दावा है कि 'तुम्बाड' की कभी भी सीक्वल के रूप में कल्पना नहीं की गई थी और इसे एक स्टैंडअलोन फिल्म माना जाता था। वहीं, निर्देशक राही अनिल बर्वे का एक अलग विचार था। उन्होंने कहा था कि 'तुम्बाड' हमेशा एक ट्राइलॉजी का पहला भाग था और जब उन्होंने ट्राइलॉजी की कहानियों को लिखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें