फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका के साथ एक ही साबुन से नहीं नहा सकते रणबीर

Mon, 27 Jan 2014 03:04 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर अब उस साबुन से नहीं नहा सकते जिस साबुन को दीपिका पादुकोण अच्छा बता रही हों।
विज्ञापन


यह मामला साबुन के एक विज्ञापन से जुडा हुआ है। रणबीर कपूर ने एक साबुन का विज्ञापन करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उस विज्ञापन में दीपिका पादुकोन थीं।

इन दिनों इमरान खान और दीपिका एक साबुन के विज्ञापन में साथ में दिखाई दे रहे है। लेकिन चर्चा हैं कि इस विज्ञापन के लिए पहले रणबीर कपूर को प्रस्ताव दिया गया था और जब रणबीर ने इसके लिए मना कर दिया तो इसके लिए इमरान को साइन किया गया।
विज्ञापन


अगर सूत्रों की बातों पर यकीन किया जाए तो रणबीर कपूर को इस विज्ञापन के लिए पहले इसके मालिकों ने प्रस्ताव दिया था। रणबीर के अलावा इस विज्ञापन में दीपिका भी थी। लेकिन रणबीर ने इस विज्ञापन में काम करने से मना कर दिया। जिसका कारण दीपिका का विज्ञापन में होना था।

एक और सूत्र के अनुसार, "कुछ समय तक यह विज्ञापन रणबीर को लेकर चर्चा में था, लेकिन रणबीर ने बड़ी ही विनम्रता से इस विज्ञापन के लिए मना कर दिया। जिसका कारण उन्होंने दिया था कि वह महिलाओं के प्रोडक्ट वाले विज्ञापन में आरामदायक महसूस नहीं करते।

लेकिन इसके उलट मना करने का कारण यह था कि वह दीपिका के साथ विज्ञापन में काम नहीं करना चाहते थे। इसके बाद विज्ञापन मालिकों ने इसके लिए इमरान खान को प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


वहीं रणबीर के करीबी एक सूत्र का कहना ये है, "रणबीर के इस विज्ञापन को मना करने के पीछे दीपिका नहीं है। बल्कि ये दोनों एक दूसरे के साथ एक फ़िल्म में काम भी कर रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें