फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Song: 'एनिमल' का नया गाना 'अर्जन वैली' हुआ रिलीज, खून के प्यासे रणबीर कपूर को देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े

Sat, 18 Nov 2023 05:44 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
एनिमल का गाना अरजन वेली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की रिलीज के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में मेकर्स भी लगातार फिल्म से जुड़ी कोई न कोई डिटेल शेयर कर रहे हैं। इस समय जहां एक ओर सोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा पर दिखाए गए फिल्म के टीजर का वीडियो वायरल हो रहा है, वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का नया रिलीज कर दिया है, इस सॉन्ग का दर्शकों को तभी से इंतजार था जब फिल्म के टीजर में इसके बोल सुनने के लिए मिले थे।

विज्ञापन
Trending Videos

'एनिमल' का तीसरा गाना 'अरजन वेली' रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। यह गाना फिल्म के बाकी सभी गानों से बिल्कुल अलग है। गाने में रणबीर का दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है। इसमें वह अकेले ही कई गुडों का सामना करते नजर आ रहे हैं। एक्टर का रौबिला अंदाज दर्शकों को काफी इम्प्रेस कर रहा है।

एनिमल का गाना अरजन वेली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'अरजन वेली' को भूपिंदर बब्बल ने अपनी आवाज से सजाया है। इसके लिरिक्स की कमान भी भूपिंदर ने संभाली है, जबकि म्यूजिक मनन भारद्वाज ने दिया है। अब गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वहीं, हर अपडेट के साथ फिल्म के लिए उत्सुकता भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

फिल्म एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस मूवी में रणबीर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा बॉबी देओल फिल्म के विलेन हैं, जिनसे रणबीर अपने पिता (अनिल कपूर) का बदला लेते दिखेंगे। 'एनिमल' का टकराव विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा। फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: दुल्हनिया 3 में फिर साथ नजर आएंगे आलिया भट्ट-वरुण धवन? करण के इस बयान के बाद कयासों का बाजार गर्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें