फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: पैपराजी को देखकर रणबीर कपूर ने कहा- क्या करूं मैं? देखिये वीडियो

Sat, 13 Nov 2021 08:18 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को शनिवार को मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। जब फोटोग्राफरों ने रणबीर कपूर की फोटो खींचने की कोशिश की तो वह हड़बड़ी में दिखे।
विज्ञापन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को शनिवार को मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। जब फोटोग्राफरों ने रणबीर कपूर की फोटो खींचने की कोशिश की तो वह हड़बड़ी में दिखे। आमतौर पर रणबीर कपूर पैपराजी के साथ बेहद फ्रेंडली रहते हैं और फोटो क्लिक करवाने से कभी गुरेज नहीं करते, लेकिन सामने आई वीडियो में ऐसा लग रहा है कि वह जल्दबाजी में थे और फोटो क्लिक करवाने से बचना चाह रहे थे। उनका यह वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

विज्ञापन


इस वीडियो में दिख रहा है कि अभिनेता रणबीर कपूर एक इमारत से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने डेनिम जींस पहनी हुई है और सिर पर टोपी डाल रखी है। अभिनेता रणबीर ग्रे टी-शर्ट में दिख रहे हैं। पैपराजी बिल्डिंग से बाहर निकलते ही उनको घेर लेते हैं और रणबीर कपूर इस दौरान अपनी कार की तरफ जाते हुए दिखते हैं। वह पैपराजी को हाथ हिलाते हैं और अपनी कार तक पहुंच जाते हैं। इस दौरान पैपराजी अलग-अलग एंगल से उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे।

 

विज्ञापन

रणबीर कपूर कार का दरवाजा खोल रुक जाते हैं और एक फोटोग्राफर को दूसरे कैमरामैन के साथ लाइन में लगने के लिए कहते हैं। वह फोटोग्राफर से कहते हैं, आप भी यहां आ जाओ। वह फिर दोहराते हैं कि आप इस तरफ आ जाओ। इस दौरान एक कैमरामैन उनसे फुल लेंथ फोटो क्लिक करवाने के लिए कहता है। दरअसल, वीडियो में पैपराजी को कहते हुए सुना जा सकता है कि यहां से हाफ ही मिल रहा है। इस पर रणबीर कपूर कहते हैं, क्या करू मैं? अफवाह है कि रणबीर दिसंबर में प्रेमिका आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इसे लेकर कोई सफाई नहीं दी है। आलिया से भी जब उनके प्रशंसकों ने शादी को लेकर सवाल किया तो वह चुप्पी साध गईं। गौरतलब है कि  पिछले साल रणबीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह 2020 में आलिया के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण योजनाओं में देरी करनी पड़ी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें