रणवीर के डेंगू होने से फिल्म 'रामलीला' का म्यूजिक रिलीज फंक्शन आगे बढ़ गया है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली नहीं चाहते कि उनकी फिल्म का म्यूजिक बिना हीरो और हीरोइन के रिलीज हो।
उल्लेखनीय है कि उनकी फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण भी मुंबई में नहीं हैं। इन दिनों वे गोवा में शूटिंग कर रही हैं। हालांकि दीपिका ने वादा कर दिया था कि म्यूजिक रिलीज के दौरान वे किसी भी हालत में गोवा से मुंबई पहुंच जाएंगी।
भंसाली के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक पहले म्यूजिक रिलीज का कार्यक्रम 29 सितंबर को रखा गया था, लेकिन अब इसे चार दिन आगे खिसका दिया है।
भंसाली को पूरी उम्मीद है कि तब तक रणवीर की सेहत ठीक हो जाएगी। बता दें कि भंसाली ने इस बार भी अपनी फिल्म का म्यूजिक खुद दिया है।
पिछली फिल्म 'गुजारिश' में भी उन्हीं का म्यूजिक था। अब की उन्होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अपनी फिल्म का म्यूजिक समर्पित किया है।