फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गुल खिलाएंगे रणबीर-कैटरीना?

Mon, 30 Sep 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'बेशरम' की रिलीज के बाद रणबीर और कैटरीना कैफ ने साथ छुट्टियां बिताने की ठान ली है। सूत्रों से मिली जानकारी पर यकीन करें, तो अक्टूबर के पहले सप्ताह में दोनों लवर न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भर लेंगे।
विज्ञापन


इन दिनों रणबीर फिल्म के धुआंधार प्रमोशन में लगे हुए हैं, जब कि कैटरीना अपने विज्ञापनों की शूटिंग में व्यस्त हैं। 2 अक्टूबर के दिन 'बेशरम' की रिलीज के बाद रणबीर एक छोटा सा ब्रेक लेंगे। तब तक कैटरीना भी अपने एड कमिटमेंट पूरा कर लेंगी।

न्यूयॉर्क में रणबीर और कैट की करण जौहर और अयान मुखर्जी से मुलाकात होनी है। करण और अयान न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। दोनों ही नई फिल्म की स्क्रिप्ट में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


संभव है कि रणबीर और कैटरीना को लीड भूमिका में लिये जाने की सोची जा रही हो। यूं अनुराग बसु की नई फिल्म 'जग्गा जासूस' में रणबीर और कैटरीना की जोड़ी बनाई गई है। छुट्टियां बिता कर दोनों इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाने वाले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें