फिल्मों की लागत और रेवेन्यू को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहस छिड़ी हुई है। कई फिल्म निर्माता और स्टार्स इस मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आ चुके हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में निर्माता रमेश तौरानी का भी नाम जुड़ गया है। तौरानी ने स्टार की फीस में वृद्धि, दल की लागत और एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विफल क्यों होती है, इस पर अपने विचार साझा किए। निर्माता का बयान प्रशंसकों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।