'दे केरल स्टोरी' को राम गोपाल वर्मा का समर्थन
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' अपने रिलीज के तीसरे सफ्ताह में चल रही है। तमाम विवादों, बायकॉट और समर्थन के दांव पेंच में फंसी इस मूवी को रिलीज के बाद दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म की शानदार सफलता को देखते हुए राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर इसकी तारीफ की है। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री पर तल्ख शब्दों में कटाक्ष करते नजर आए हैं।
'कोहरे की तरह डराएगी फिल्म'
'दे केरल स्टोरी' से सीखना मुश्किल
राम गोपाल वर्मा यहीं नहीं रुके और उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा, 'द केरल स्टोरी से सीखना बेहद मुश्किल है, क्योंकि झूठ की नकल करना आसान है, लेकिन सच की नकल करना काफी मुश्किल है।' 'द केरल स्टोरी' की बात करें तो इसके अनाउंसमेंट के वक्त इसे 32000 महिलाओं की कहानी बताया गया था, जिनका जबरन धर्मांतरण कराया गया और फिर वह आईएसआईएस में शामिल हो गईं। हालांकि, विवाद को बढ़ता देख इस नंबर को हटा दिया गया।