फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: ड्वेन जॉनसन के डिप्रेशन वाले बयान पर दीपिका ने दी प्रतिक्रिया, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा?

Sun, 21 May 2023 07:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री ने डिप्रेशन से लड़ने के लिए अपना फाउंडेशन भी शुरू किया जिसे 'द लिव लव लाफ' फाउंडेशन कहा जाता है।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण ने साल 2015 में डिप्रेशन से पीड़ित होने की बात कही थी। अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए वह कई बार भावुक भी हो गई थीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी सामने आकर इस बारे में खुलकर बात करने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन

Thalapathy 68: 'थलापति 68' का आधिकारिक एलान, विजय के फैंस बोले- 'अब टूटेंगे सभी रिकॉर्ड'

ड्वेन जॉनसन - फोटो : Instagram/therock
ड्वेन जॉनसन ने कही थी यह बात
अभिनेत्री ने डिप्रेशन से लड़ने के लिए अपना फाउंडेशन भी शुरू किया जिसे 'द लिव लव लाफ' फाउंडेशन कहा जाता है। हाल ही में ड्वेन जॉनसन ने एक इंटरव्यू में डिप्रेशन से पीड़ित होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि जब वह कॉलेज में थे, तब से ही उन्हें अवसाद का सामना करना पड़ा। अभिनेता ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि मानसिक स्वास्थ्य क्या होता है, मुझे नहीं पता था कि अवसाद क्या है, मुझे बस इतना पता था कि मैं वहां नहीं रहना चाहता था"। 
Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद अगली फिल्म के लिए उत्साहित हैं अदा, किरदार के बारे में खोले राज!

दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
दीपिका ने दी प्रतिक्रिया
एक न्यूज पोर्टल ने अभिनेता की इस कहानी को साझा किया है जिसे अब दीपिका ने भी दोबारा शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने फाउंडेशन को टैग करते हुए लिखा, "मेंटल हेल्थ मैटर्स'। बता दें कि दीपिका मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में लगातार काम कर रही हैं।
Nawazuddin Siddiqui: 'झूठ भी बोलता हूं, लेकिन प्यार में प्योर हूं..', नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने क्यों कही ऐसी बात
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों में दिखेंगी दीपिका
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में दीपिका फिल्म पठान में शाहरुख के साथ नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब वह जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में दिखेंगी। इसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और अनिल कपूर भी होंगे। इसके अलावा दीपिका प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ प्रोजेक्ट में भी काम कर रही हैं। साउथ की यह फिल्म भारी बजट में तैयार की जा रही है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सेलेब्स के कान अपीयरेंस पर किया कटाक्ष, कहा- यह फैशन शो नहीं है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें