देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' इस महीने रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। अटल बिहारी बाजपेयी के लुक में एक्टर दमदार लग रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले फैंस को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। इस फिल्म का पहला गाना जारी होने वाला है। आज उसका टीजर आउट हो चुका है। पंकज त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से गाने का टीजर साझा किया है।