आरआरआर में नजर आएंगे राम चरण
राम चरण जल्द ही फिल्म आरआरआर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजमौली कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। बता दें कि ये फिल्म पहले दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। अब ये मेगास्टारर फिल्म कब थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन करेगी इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
पहली बार साथ में दिखेंगे आलिया भट्ट-राम चरण
इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट भी साउथ सिनेमा में कदम रख रही हैं। दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। इस फिल्म आलिया भट्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इन तीनों के अलावा फिल्म में अजय देवगन भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बता दें कि राम चरण डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ब्रांड एम्बेस्डर बने हैं। रामचरण एक्टर वीडियो और प्रिंट विज्ञापनों में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का प्रचार करेंगे। रामचरण को 3 करोड़ का पैकेज दिया जाएगा।