फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी गाड़ी: सुपरस्टार राम चरण ने खरीदी मर्सिडीज-बेंज मेबैक GLS600, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Mon, 13 Sep 2021 08:08 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रामचरण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों की तरह साउथ सिनेमा के सितारे भी एक लैविश जिंदगी जीते हैं। घर हो या कार हर चीज की कीमत करोड़ों में होती है। ये सितारे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी मे भी अपना रुतबा कायम रखते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रामचरण ने एक और शानदार गाड़ी खरीदी। ये कार मर्सिडीज-बेंज मेबैक GLS600 है। बता दें कि रामचरण की ये गाड़ी भारत में पहला कस्टमाइज वर्जन है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण के पास गाड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है, जिसमें एस्टन मार्टिन वी 8 वैंटेज, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, रोल्स रॉयस फैंटम और मर्सिडीज बेंज जीएल 350 शामिल हैं।

करोड़ों में है कीमत

उनके इस रॉयल कलेक्शन में अब एक और गाड़ी जुड़ चुकी है। इस गाड़ी की कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अपनी इस गाड़ी के साथ पोज करते हुए रामचरण ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जोकि बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। यह गाड़ी सुपरस्टार राम चरण ने रविवार को खरीदी थी। पोज देने के बाद रामचरण अपनी नई गाड़ी में ड्राइविंग का आनंद लेते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामचरण - फोटो : Social Media
आरआरआर में नजर आएंगे राम चरण

राम चरण जल्द ही फिल्म आरआरआर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजमौली कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। बता दें कि ये फिल्म पहले दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। अब ये मेगास्टारर फिल्म कब थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन करेगी इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

पहली बार साथ में दिखेंगे आलिया भट्ट-राम चरण

इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट भी साउथ सिनेमा में कदम रख रही हैं। दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। इस फिल्म आलिया भट्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इन तीनों के अलावा फिल्म में अजय देवगन भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बता दें कि राम चरण डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ब्रांड एम्बेस्डर बने हैं। रामचरण एक्टर वीडियो और प्रिंट विज्ञापनों में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का प्रचार करेंगे। रामचरण को 3 करोड़ का पैकेज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें