फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने भेजा समन

Fri, 16 Dec 2022 03:09 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अधिकारियों का कहना है कि रकुल प्रीत को प्रवर्तन निदेशालय ने ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एजेंसी पहले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर चुकी।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो अलग-अलग मामलों में अभिनेत्री को समन भेजा गया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि रकुल प्रीत को प्रवर्तन निदेशालय ने ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एजेंसी पहले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर चुकी। इसके बाद अभिनेत्री को तलब किया गया है। 

विज्ञापन

बता दें कि सितंबर में ईडी के अधिकारियों ने रकुल से करीब ढाई घंटे पूछताछ की थी। बता दें कि यह केस 4 साल पुराने ड्रग्स मामले से है। इस मामले में कई दूसरे अभिनेताओं को भी समन जारी किए गए थे। तेलंगाना एक्साइज विभाग ने साल 2017 में 30 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की थी और इस मामले में 12 केस दर्ज किए थे। इस मामले में अधिकारियों ने 11 केस में चार्जशीट दाखिल की है। 

इसे भी पढ़ें- Govinda Naam Mera: विक्की कौशल को एक और ‘उरी’ की सख्त जरूरत, पढ़िए उनकी फिल्मों का अब तक का पूरा रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन

बता दें कि बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई बॉलीवुड और टॉलीवुड हस्तियों से ड्रग्स मामले में पूछताछ हो चुकी है। इस मामले में टॉलीवुड से राणा दग्गुबाती, तेजा, पुरी जगन्नाथ को भी तलब किया जा चुका है। सुशांत केस के बाद बहुत से सितारों का नाम इस मामले में सामने आ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें