मूविंग इन विद मलाइका के लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका ने फैमिली को लेकर बड़ी बात कही। करण जौहर ने मलाइका से 2021 में हुए उनके एक्सीडेंट पर बात की। करण जौहर ने कहा, 'मुझे याद है कि जब मैं तुम्हें अस्पताल से अपने साथ घर ले जाने के लिए गया था, तब पूरा परिवार आपके साथ खड़ा दिखाई दिया था।' इस पर मलाइका ने कहा कि वह उनके परिवार की लिस्ट में कभी नंबर वन पोजिशन पर नहीं आ सकती हैं। यह बात भी सच है कि बेटे अरहान की वजह से उन्हें मेरी चिंता रहती है, जो अच्छा है।
यह भी पढ़ें: शर्लिन ने दीपिका को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य, बोलीं- भगवा रंग की बिकिनी स्वीकार्य नहीं
शो के दौरान करण जौहर ने मलाइका से अरबाज और उनकी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के बीच ब्रेकअप की अफवाहों पर भी खुलकर चर्चा की। करण ने अभिनेत्री से पूछा कि क्या उन्हें इस मामले में कुछ पता है? इस पर मलाइका ने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं, जो किसी की जिंदगी में दखलअंदाजी करें और न ही वह अपने बेटे से उसके पिता की निजी जिंदगी से जुड़ा कोई सवाल पूछती हैं। बहुत से लोग ऐसा करते हैं, लेकिन यह मैं नहीं कर सकती। मुझे ऐसा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
यह भी पढ़ें: शिवराज के मंत्री पर स्वरा का निशाना, बोलीं- उन्हें अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो...