फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की बोल्ड फोटो, बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान

Mon, 25 Oct 2021 06:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिस पर उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने प्यारा सा कमेंट किया है।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। रकुल प्रीत अक्सर फैंस के बीच अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिससे इंटरनेट का पारा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। खास बात ये है कि, एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस भी ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में, रकुल प्रीत सिंह ने बोल्ड फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर की है। इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ रकुल प्रीत सिंह के बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने एक कमेंट किया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
विज्ञापन

 
रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर मोनोक्रोम फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह एक खिड़की के पास खड़ी होकर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का एटीट्यूड हर किसी को घायल कर देने वाला है। लुक की बात करें तो, रकुल प्रीत ने ब्लैक कलर की नेट वाली ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है और लाइट मेकअप में एक्ट्रेस काफी सिजलिंग लग रही हैं। रकुल प्रीत सिंह की ये बोल्ड तस्वीर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है।
 
 
इस तस्वीर के साथ रकुल प्रीत सिंह ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, ‘एक लड़की की तरह दिखें, महिला जैसा व्यवहार करें और एक बॉस की तरह काम करें।’ रकुल प्रीत की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी भी कमेंट किए बिना खुद को रोक नहीं पाए हैं।
विज्ञापन

 
जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत की फोटो पर कमेंट सेशन में कई हार्ट इमोजी और फायर की इमोजी बनाए हैं। इसके अलावा आयुष्मान खुराना और सिंगर आस्था गिल ने भी तारीफ करते हुए कमेंट किए हैं।

रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस के पास कई सारी फिल्में लाइन में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस ‘अटैक’, ‘मेडे’, ‘थैंक गॉड’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘इंडियन 2’ में जल्द ही नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें