फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: सीएम ममता बनर्जी ने बांधी अमिताभ बच्चन को राखी, बिग बी को दिया दुर्गा पूजा का निमंत्रण

Wed, 30 Aug 2023 06:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चन परिवार के साथ ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशभर में 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। राखी भाई-बहनों में प्यार का प्रतीक होती है। इस मौके पर बहने अपनी सभी भाईयों को राखी बांधती हैं और उनसे सदैव अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। देशभर के आम लोगों की तरह ही रक्षा बंधन का रंग बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं पर भी बखूबी चढ़ा हुआ है। सभी बहने अपने-अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए इधर से उधर सफर कर रही हैं। ऐसा ही कुछ हमें मुंबई में देखने को मिला जहां पर हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर पहुंचीं।  

विज्ञापन

बच्चन परिवार के साथ ममता बनर्जी - फोटो : ANI
'जलसा' पहुंचीं ममता बनर्जी
बॉलीवुड सेलेब्स भी राखी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। इस पर्व पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपने मुंहबोली भाई और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' उन्हें राखी बांधने पहुंचीं। पश्चिम बंगाल की सीएम  ममता बनर्जी विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल होने के किए लिए मुंबई में हैं, ऐसे में अभिनेता ने रक्षा बंधन के मौके पर ममता बनर्जी को अपने घर पर चाय के लिए इनवाइट किया था। अपने मुंहबोले भाई के बुलावे पर ममता बनर्जी उन्हें राखी बांधने पहुंच गईं।
Anurag Kashyap: 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट मिलने पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, सीबीएफसी की उधेड़ी बखिया

जया बच्चन को गले लगातीं ममता बनर्जी - फोटो : ANI
वीडियो हुआ वायरल
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ममता बनर्जी को अपने काफिले के साथ अमिताभ बच्चन के बंगले में जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में गाड़ियों का काफिला 'जलसा' के अंदर जा पहुंचा, जिसमें से एक गाड़ी में सीएम ममता बनर्जी आगे की सीट पर बैठीं नजर आ रही हैं। आपको बता दें, अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन ममता बनर्जी को कई बार अपने घर पर आने का निमंत्रण दे चुके हैं। ऐसे में जब इस बार ममता बनर्जी मुंबई में हैं तो अभिनेता का निमंत्रण स्वीकार करते हुए वह उनके घर पहुंच गई हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
बिग बी को राखी बांधकर खुश हैं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन से मुलाकात करके और उन्हें राखी बांधकर बाहर आ चुकी हैं। जलसा से बाहर आने के बाद मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन ने उनके आवास पर हुई मुलाकात के बारे में बात की। वह बोलीं, 'मैं आज खुश हूं। मैं भारत के 'भारत रत्न' अमिताभ बच्चन से मिलीं और उन्हें राखी भी बांधी। मुझे यह परिवार बहुत पसंद है। वे भारत में नंबर एक परिवार हैं और उनका बहुत योगदान भी...मैंने उन्हें दुर्गा पूजा और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।' बता दें, ममता बनर्जी बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को भारत रत्न कहती हैं।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
'केबीसी 15' को होस्ट कर रहे हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों टीवी के प्रसिद्ध क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को 15वें सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' है, जिसमें वह प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके साथ ही अभिनेता ने शाहरुख खान के साथ भी एक फिल्म साइन की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें