अभिनेत्री राखी सावंत लगातार ही आदिल खान दुर्रानी संग अपनी सीक्रेट शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी लगातार इस बात को कह रही थीं कि उन्होंने आदिल के साथ इस्लाम के तौर तरीकों से शादी की है और उन्होंने इस्लाम भी अपनाया है, लेकिन आदिल इस निकाह को सबके सामने नहीं मान रहे हैं। अब आदिल ने भी अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बयान दिया है। आदिल ने राखी सावंत संग अपनी शादी को स्वीकार किया है और कहा है कि वह अपने परिवार को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन सबके बीच अब इस्लाम अपनाने के बाद राखी सावंत हिजाब पहने नजर आई हैं।