एसएस राजामौली ने डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका के साथ अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर बात की। कहा जा रहा है कि इस फिल्म पर बात करते हुए राजामौली ने कहा कि 'आरआरआर' बॉलीवुड फिल्म नहीं है। यह भारत के दक्षिण की एक तेलुगू फिल्म है, जहां से मैं आता हूं। लेकिन, मैं फिल्म को रोकने और आपको म्यूजिक और डांस दिखाने के लिए नहीं बल्कि फिल्म की कहानी आगे बढ़ाने के लिए गाने का इस्तेमाल करता हूं। अगर फिल्म के आखिर में आप कहते हैं कि मुझे तीन घंटे पता नहीं चले तो मुझे पता है कि मैं एक सफल फिल्म निर्माता हूं।'
Bigg Boss 16: श्रीजिता हुईं बिग बॉस के घर से बेघर, अब्दू की विदाई पर फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट
राजामौली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा बरपा हुआ है। लोग राजामौली की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, 'नाटू नाटू' गाने को भी साधारण करार दे रहे हैं। वैसे हम आपको बता दें कि राजामौली ने यह बात क्षेत्रवाद की भावना से नहीं कही है। फिल्म निर्देशक ने अपनी फिल्म का परिचय देते हुए इस बात का जिक्र किया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी इसी बात का एक क्लिप वायरल कर दिया है। लेकिन, पूरी बात सुनने के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। राजामौली बॉलीवुड और साउथ फिल्म का अंतर समझाने के लिए यह कहते नजरआ रहे हैं कि, 'आप में से कुछ लोगों ने इंडियन फिल्में देखी होंगी। उनमें गाने और फाइट सीक्वेंस होते हैं। वो आपको इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा। फर्क बस ये है कि ये बॉलीवुड मूवी नहीं है। ये एक तेलुगु फिल्म है, जो कि साउथ इंडिया से आती है, जहां से मैं आता हूं।' इसके आगे उन्होंने अपनी बात स्पष्ट की है।