फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: आदिल खान की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल प्रेग्नेंट...राखी सावंत ने किया एक और चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 13 Feb 2023 01:32 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी सावंत ने खुलासा किया कि आदिल तनु उर्फ निवेदिता चंदेल नाम की एक लड़की के साथ मिलकर उन्हें धोखा दे रहे हैं। राखी ने कहा कि निवेदिता चंदेल प्रेग्नेंट हैं।
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अपने पति आदिल दुर्रानी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद से लगातार अब सुर्खियों में हैं। उन्होंने अब आदिल के बारे में एक और हैरान कर देने वाला खुलासा किया। राखी सावंत ने बताया था कि आदिल तनु उर्फ निवेदिता चंदेल नाम की एक लड़की के साथ मिलकर उन्हें धोखा दे रहे हैं। अब उन्होंने निवेदिता चंदेल को प्रेग्नेंट बताया है।

विज्ञापन

राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आज यानी रविवार को राखी सावंत ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि आदिल की गर्लफ्रेंड तनु प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से उनके पति यानि आदिल जेल से बाहर आने के बाद तनु से शादी भी करेंगे। राखी सावंत ने यह भी बताया कि तनु के प्रेग्नेंट होने की बात सुनकर वह चौंक गईं। अब राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के विजेता को लेकर चैनल पर भेदभाव का आरोप, एक्स विनर की पत्नी ने कह दी यह बड़ी बात

राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत ने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि आदिल को जमानत नहीं मिली है। मैं तो हैरान हूं। पहले शादी की खबर और अब निवेदिता तनु चंदेल प्रेग्नेंट हैं। तभी वह शादी करने वाली हैं। तनु को बाहर आकर बताना चाहिए कि वह प्रेग्नेंट हैं कि नहीं। मैं मुंबई और मैसूर पुलिस का शुक्रिया कहना चाहती हूं, जिन्होंने आदिल के खिलाफ रेप केस को उजागर किया। यह बहुत हैरान करने वाला है।

Archana Gautam: 'मिस इंडिया बिकिनी' जीत चुकी हैं अर्चना गौतम, अब टूट गया 'बिग बॉस 16' जीतने का सपना
विज्ञापन

आदिल दुर्रानी- राखी सावंत - फोटो : यूट्यूब
राखी सावंत ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और कई आरोप लगाए। राखी सावंत ने आरोप लगाया कि आदिल ने उनसे पैसे और गहने लिए हैं। मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया से बात करते हुए राखी ने दावा किया कि वह सुबह घर पर मुझे पीटने आया। मैंने तुरंत पुलिस को फोन किया। वह अक्सर मेरे घर आता था और धमकियां देता था और मैं डर गई। उसने कहा कि तुमने मुझे मीडिया में बदनाम किया।

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब कियारा ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, लगाया शादी का यह रोमांटिक फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें