फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi-Adil: राखी सावंत के आरोपों पर पति आदिल के वकील ने दिया बयान, बोले- सब पहले से प्लान था

Mon, 13 Feb 2023 03:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी सावंत के आरोपों और बयानों चुप्पी तोड़ते हुए राखी के वकील ने कहा है कि 'यह सब पहले से प्लान था। आरोप आधारहीन हैं।'
विज्ञापन
आदिल-राखी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी के बीच का झगड़ा घर से निकलकर कोर्ट तक पहुंच गया है। राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि राखी ने आदिल पर मारपीट, धोखा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर समेत कई आरोप लगाए। आदिल तो पुलिस हिरासत में हैं, इस बीच उनके वकील ने राखी के आरोपों पर बयान दिया है।

विज्ञापन


राखी सावंत के आरोपों और बयानों पर चुप्पी तोड़ते हुए राखी के वकील ने कहा है कि 'यह सब पहले से प्लान था। आरोप आधारहीन हैं। क्या आपको लगता है कि राखी इतनी कमजोर हैं कि उन्हें कोई भी मार सकता है और वह बिना कुछ कहे इसे सह लेंगी?' आदिल के वकील ने कहा, 'आदिल एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें राखी से पैसे लेने या फिर वीडियो शूट करने की जरूरत नहीं है।'
PM Modi: 'रॉकी भाई' और ऋषभ शेट्टी से मिले पीएम मोदी, पुनीत राजकुमार को याद कर साउथ एक्टर्स के लिए कही यह बात
विज्ञापन


आदिल के वकील ने कहा,  'राखी ने अलग होने के बाद अपने पहले पति से पैसे लिए थे और अब वह वही आदिल के साथ कर रही हैं। मैंने कोर्ट में बैंक स्टेटमेंट्स समेत सारे सबूत जमा कर दिए हैं।' वहीं राखी सावंत का कहना है कि उनकी जिंदगी में तमाम मुश्किलें आ रही हैं। इससे उन्हें काफी दुख पहुंच रहा है। बता दें कि राखी ने कहा था कि उन्होंने आदिल से 29 मई 2022 को निकाह किया था और तब से आदिल हमेशा उन्हें मारते थे। 
विज्ञापन

Oops Moments: ऊप्स मूमेंट की शिकार होने वाली थीं ये अभिनेत्रियां, अभिनेताओं ने मसीहा बन बचाई इज्जत

राखी सावंत कई बार मीडिया के सामने आकर अपने पति आदिल खान दुर्रानी और अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने आदिल पर किसी अन्य महिला से अफेयर का आरोप भी लगाया। इसके अलावा राखी यह दावा भी कर चुकी हैं कि आदिल पहले से शादीशुदा हैं और उन्हें आदिल की पहली शादी का कार्ड व अन्य सबूत मिले हैं। राखी ने आदिल पर अपने गहने और पैसे चोरी करने का भी आरोप लगाया। बता दें कि आज मामले की सुनवाई है। देखना होगा कि आदिल को बेल मिलती है या नहीं!
Akshay Kumar: टाइगर के साथ चैलेंज करना खिलाड़ी कुमार को पड़ा भारी, पोस्ट साझा कर बोले- रोज हो रही फिजियोथेरेपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें