वीडियो को खुद राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में राखी 'परदेसिया' गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अचानक यूलिया वंतूर को भी अपने साथ डांस करने के लिए कहती हैं, जिसके बाद दोनों इस गाने पर स्टेप्स करती दिखती हैं।
ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी आज (25 नवंबर) अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस पार्टी में इंजॉय करती नजर आ रही है। इस वीडियो की खास बात इसका कैप्शन है, जिसकी वजह से यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो को खुद राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में राखी 'परदेसिया' गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अचानक यूलिया वंतूर को भी अपने साथ डांस करने के लिए कहती हैं, जिसके बाद दोनों इस गाने पर स्टेप्स करती दिखती हैं। वहीं, इस वीडियो को उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन के साथ लिखा, 'स्वीटहार्ट भाभी।' Bijli Song Out: 'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म का पहला गाना 'बिजली' रिलीज, कियारा के ठुमकों पर फिदा दिखे विक्की कौशल
गौरतलब है कि रोमानिया की रहने वाली यूलिया वंतूर सलमान खान के साथ कई बार नजर आ चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों बिग बॉस 16 होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह जल्द ही 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में दिखने वाले हैं। वहीं, अगले साल दिवाली पर उनकी फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। Aamrapali Dubey: 24 घंटे में मिला आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ सामान, अभिनेत्री ने जताया यूपी सरकार का आभार