फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू सपते सुसाइड केस: गृहमंत्री के निर्देश से महाराष्ट्र पुलिस हरकत में, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Jul 2021 10:43 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस की गिरफ्त में बॉलीवुड यूनियन लीडर राकेश मौर्या - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

प्रख्यात कला निर्देशक राजू सपते को आत्महत्या के लिए उकसाने/बाध्य करने के मामले में नामजद मुख्य अभियुक्त राकेश मौर्या को महाराष्ट्र पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। सपते अपने घर पर 2 जुलाई को फंदे से लटकते पाए गए थे। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपना एक वीडियो रिकॉर्ड करके अपने साथियों को भेज दिया था। राजू सपते की पत्नी की शिकायत पर इस मामले में वाकड पुलिस थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में राकेश को मिलाकर पुलिस अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुकदमे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (एफडब्लूआईसीई) के दो बड़े नेताओं को भी नामजद किया गया है। मामले में आरोपित समेत सभी अभियुक्तों पर मकोका लगाए जाने की मांग को लेकर पिंपरी चिंचवजड के पुलिस आयुक्त के साथ मजदूर नेताओं की बीते दिन ही मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन


कला निर्देशक राजू सपते की आत्महत्या का मामला महाराष्ट्र की राजनीति में तूल पकड़ चुका है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (एफडब्लूआईसीई) के जो दो नेता इस मामले में नामजद है उनको लेकर भी फेडरेशन में उठापटक शुरू हो चुकी है। फेडरेशन लगातार इस कोशिश में हैं कि एफआईआर में नामजद नेताओं का संबंध फेडरेशन से न जुड़ने पाए। फेडरेशन के पीआरओ शशिकांत सिंह कह रहे हैं कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज के कोषाध्यक्ष गंगेश्वर श्रीवास्तव और इसी संस्था के महासचिव अशोक दुबे का नाम नामजद अभियुक्तों के तौर पर लेते समय फेडरेशन का नाम न लिया जाए क्योंकि एफआईआर या राजू सपते के आत्महत्या पूर्व रिकॉर्ड किए गए वीडियो में फेडरेशन का नाम नहीं है।

हालांकि, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स यूनियन की तरफ से महाराष्ट्र सरकार को सौंपे अपने पत्र में न सिर्फ इन दोनों नामजद अभियुक्तों के फेडरेशन के साथ संबंध को उजागर किया गया है बल्कि इस पत्र में प्रदेश के एक बड़े बीजेपी नेता का नाम भी हिंदी फिल्म व मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय इन तत्वों को संरक्षण देने के लिए लिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में ये सामने आया है कि मामले में नामजद अभियुक्त चंदन ठाकरे और राजू सपते भागीदारी में काम करते थे। ठाकरे ने सपते के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी की और कई योजनाओं में उन्हें नुकसान पहुंचाया। दूसरे अभियुक्तों ने राजू सपते से 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और उनके हर नए प्रोजेक्ट में से एक लाख रुपये की मांग रखी। इन अभियुक्तों ने राजू से 2.5 लाख रुपये ले भी लिए थे। एफआईआऱ के मुताबिक पुलिस ने नामजद अभियुक्तों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने, आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी करने, विश्वासघात करने, वसूली आदि गंभीर मामलों में कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें