शूटिंग से पहले अस्पताल में भर्ती थे अभिनेता
हाल ही में आर बाल्की ने राजेश खन्ना के साथ उनके बंगले आशीर्वाद में हुई अपनी पहली मुलाकात को याद किया। बाल्की ने स्पष्ट किया कि विज्ञापन मूल रूप से काका के सुपरस्टारडम पर कटाक्ष था और यह सुनकर अभिनेता ने कहा कि अगर उनमें सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं होता तो वह इतने बड़े सुपरस्टार नहीं होते। फिल्म निर्माता ने बताया कि शूटिंग से ठीक तीन दिन पहले अभिनेता अस्पताल में थे। जब बाल्की ने सुझाव दिया कि वे शूटिंग स्थगित कर दें। हालांकि, राजेश ने डायरेक्टर को आश्वासन दिया कि वह आएंगे और प्रोजेक्ट पूरा करेंगे।
Tiger Shroff: बिग बी जैसे बनना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन संग काम करने पर अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया
एयर एंबुलेंस का किया इस्तेमाल
बाल्की ने कहा कि तीन दिनों में उन्होंने यह सुनिश्चित कर लिया कि उनके पास एक एयर एम्बुलेंस हो। एयर एम्बुलेंस से वह शूटिंग सेट पर पहुंचे थे। विज्ञापन बेंगलुरु में शूट किया गया था और अभिनेता एयरपोर्ट से सेट पर आए थे। सेट पर पहुंचते ही उन्होंने कहा कि वह रिहर्सल करना चाहते हैं। शूटिंग के सेट के बारे में बात करते हुए बाल्की ने कहा कि वहां एक आदमी ड्रिप की बोतल पकड़े हुए था, एक और आदमी स्टैंड पकड़े हुए था। राजेश खन्ना कमरे में डांस करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे देखकर उनकी आंखों में आंसू थे।
Sanya Malhotra: एटली संग एक बार फिर धूम मचाने को तैयार सान्या मल्होत्रा, वरुण धवन की 'वीडी18' में आएंगी नजर
डेढ़ घंटे में शूट किया विज्ञापन
बाल्की ने याद किया कि राजेश खन्ना के आसपास कुछ सहायक थे, लेकिन जब कैमरे के सामने आने का समय आया तो उन्होंने कुछ मेडिकल ट्यूब हटा दीं और कहा, "चलो शुरू करें, एक्शन।" बाल्की ने कहा कि राजेश ने दो टेक लिए और फिर उन्होंने कहा, "मुझे माफ करें, मैं एक और टेक लेना चाहूंगा, लेकिन मैं नहीं कर सकता।" निर्देशक ने बताया कि उन्होंने केवल डेढ़ घंटे में विज्ञापन का फिल्मांकन पूरा कर लिया और उसके तुरंत बाद अभिनेता चले गए। बाल्की ने बताया कि शायद राजेश को विज्ञापन देखने का मौका नहीं मिला, क्योंकि वह बहुत बीमार थे और कुछ ही समय बाद दुखद रूप से उनका निधन हो गया।
Aamir Khan: आमिर से उलझा हुआ है बेटी का रिश्ता? पैरेंट्स संग बॉन्डिंग पर आयरा खान का बड़ा खुलासा