फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajeev Khandelwal: 'पुरुषों को नहीं मिलता महिलाओं जितना समर्थन', कास्टिंग काउच पर छलका राजीव खंडेलवाल का दर्द

Fri, 23 Jun 2023 04:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजीव खंडेलवाल ने कास्टिंग काउच पर अनुभव के बारे में बात की और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत चर्चा होती है, लेकिन पुरुषों की चुनौतियों को ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
राजीव खंडेलवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का खुलासा कई सेलेब्स कर चुके हैं। अब इस कड़ी में अभिनेता राजीव खंडेलवाल का नाम भी जुड़ गया है। राजीव इस बात से सहमत हैं कि कास्टिंग काउच बॉलीवुड का सच है, लेकिन उनका कहना है कि यह सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने हाल ही में इंडस्ट्री में आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की और कहा कि चीजें अब बदल गई हैं।

विज्ञापन

राजीव खंडेलवाल - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए साक्षात्कार में राजीव ने कहा कि कास्टिंग काउच के साथ शारीरिक रूप से मजबूत होने वाले पुरुष इसे आसानी से ले सकते हैं और शायद उस व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार भी कर सकते हैं। उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर अपने अनुभव के बारे में बात की और कहा कि जहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत चर्चा होती है, वहीं, पुरुषों की चुनौतियों को ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता।

Kusum Ka Biyaah: लॉकडाउन में दो राज्यों के बीच फंसी बरात, सच्ची घटना पर बनी 'कुसुम का बियाह' का ट्रेलर रिलीज

 

राजीव खंडेलवाल - फोटो : social media
राजीव ने खुलासा किया कि वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हां ठीक है, लड़का है, मैनेज कर लिया होगा। पुरुषों के बारे में लोगों को लगता है कि वे चीजों को लेकर लड़ सकते हैं। वह ऐसे ही बने हैं। मुझे इससे चुनौतीपूर्वक निकलना पड़ा है और मैं वापस आया हूं। मैंने कई महिलाओं से सुना है कि वह इसे अंदर से गंदा बताती हैं, लेकिन मुझे अंदर से गंदा नहीं लगता। मैं अपने दिमाग में उस व्यक्ति को अपमानित करता हूं और कहता हूं सॉरी बॉस, मैं इसके आगे झुकने वाला नहीं हूं। भले ही पुरुष और महिलाओं में अंतर हो, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं।

Bollywood Actress: जब एक्ट्रेस ने फीस के मामले में हीरो को दी पटखनी, चौंका देंगे फिल्मों के नाम
विज्ञापन

राजीव खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजीव खंडेलवाल ने यह भी कहा कि कुछ लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रिया अलग हो सकती है। महिलाओं ने पहले के समय में ज्यादा अपमान सही हैं, इसलिए समाज उनके साथ ज्यादा सहानुभूति रखता है। वहीं बात करें अभिनेता के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह आखिरी बार शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नकारात्मक किरदार निभाते नजर आए थे, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।

The Archies: 'द आर्चीज' को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं जोया अख्तर, पूछा- क्या गोरे लोग भारतीय नहीं होते?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें