टीम को कहा धन्यवाद
सामने आए वीडियो में कलाकार और क्रू केक मेंबर्स ने केक काटकर फिल्म के पूरा होने का जश्न मनाया। वीडियो में टीम चिल्लाते हुए वंदे मातरम बोलती नजर आ रही है। वहीं रणदीप हुड्डा को घुटने पर ब्रेस पहने हुए भी देखा जा सकता है, क्योंकि कुछ महीने पहले ही उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। वहीं रणदीप हुड्डा ने भी अपनी टीम को धन्यवाद कहा है।
इसे भी पढ़ें- Adipurush Controversy: 'आदिपुरुष' मेकर्स पर फूटा महाभारत के 'धृतराष्ट्र' का गुस्सा, खूब सुनाई सुनाई खरी खोटी
वीर सावरकर का हुआ रैप अप
रणदीप हुड्डा ने लिखा, यह वीर सावरकर का रैप अप है। इस फिल्म के लिए मैं मरकर वापस आ चुका हूं, लेकिन यह विषय किसी और दिन के लिए...अभी के लिए, मेरी टीम, कलाकारों और क्रू को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने हर मुश्किल परिस्थिति में दिन-रात मेरे पीछे खड़े रहकर इसे संभव बनाया।'
घटाया इतने किलो वजन
बता दें कि इस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने अपना करीब 26 किलो वजन कम किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जब तक फिल्म की शूटिंग खत्म नहीं हो गई तब तक रणदीप ने सिर्फ एक खजूर और दूध ही खाया था, तब वह वीर सावकर जैसे दिख पाए थे।