माधवन ने फोटो को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'अरे यह सच नहीं हो सकता। मतलब मेरे पास शब्द नहीं हैं बोलने के लिए।' मीराबाई ने भी एक तस्वीर भी साझा की और कैप्शन में लिखा- 'वह मुस्कान जब आप आखिरकार दो साल बाद घर का खाना खाते हैं।'
आर माधवन से पहले भी कई फिल्मी सितारों ने मीराबाई चानू को बधाइयां दी थीं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी मीराबाई तारीफ की थी, उन्होंने अपने सुनहरे झुमके की एक तस्वीर साझा की थी जो उन्होंने मैच के लिए पहनी थी। अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख समेत कई सितारों ने मीराबाई चानू को उनकी जीत की बधाइयां दी थीं।
बता दें, जीत के बाद मीराबाई ने मीडिया से कहा था कि सबसे पहले वह पिज्जा खाना चाहती हैं। उसके बाद पिज्जा चेन डोमिनोज ने चानू को जीवन भर मुफ्त पिज्जा देने का वादा किया था। वहीं मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स ने कहा कि देश को गर्व महसूस कराने वाली मीराबाई को कभी भी एक और मूवी टिकट के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा।