आर. माधवन
- फोटो : instagram
एक्टर आर. माधवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। जब माधवन को यह पता चला था कि फिल्म में उन्हें एक नकारात्मक भूमिका निभानी है, तो वह चौंक गए थे। वह आश्चर्यचकित रह गए कि उन्हें अब एक खलनायक का किरदार निभाना होगा।
पूरी टीम ही उत्साहित है
फिल्म में आर माधवन के अलावा अजय देवगन और ज्योतिका मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। एक विलेन की भूमिका निभाने के अपने अनुभव के बारे में माधवन बताते हैं,‘मैं आश्चर्यचकित रह गया जब पता चला कि मुझे एक विलेन का रोल निभाना है। हालांकि, यह भी एक अलग ही अनुभव था। अब जिस तरह फैंस अपना रिस्पाॅन्स दे रहे हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि इसकी इतनी सराहना की जाएगी। इस फिल्म के लिए मैं ही नहीं, बल्कि हमारी पूरी टीम ही बेहद उत्साहित है।’
यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: जब अजय की फिल्म के लिए नुसरत ने एक के बाद एक सुना डाले 55 गाने, बोले- इनमें से चुन लीजिए
बाद में पता चला रोल के बारे में
माधवन जब अपनी तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, तो उन्हें इसका ऑफर मिला। उन्होंने बताया कि वह पिछले साल चेन्नई में एक तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, तब उन्हें कुमार जी ने यह फिल्म आॅफर की थी। उन्होंने माधवन से कहा कि मुझे आपका जवाब नहीं चाहिए, बस मान लीजिए कि यह फिल्म आपको करनी है। तब माधवन को लगा था कि उन्हें पति की भूमिका निभानी है, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि उन्हें विलेन का रोल निभाने के लिए कहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Maidaan Trailer: अजय देवगन ने साझा किया 'मैदान' का नया टीजर, आज रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
किरदार के साथ पूरा न्याय किया
माधवन बताते हैं,‘मुझे उम्मीद नहीं थी कि खलनायक की भूमिका करने के लिए मुझसे कहा जाएगा। मुझे कुमार जी ने कहा कि हम चाहते हैं कि आप फिल्म में विलेन का रोल करो। मैं सुनकर एकदम हैरान रह गया। ऐसा लगा कि इसे करना कितना ठीक रहेगा। फिर मैंने इस किरदार को पूरी मेहनत के साथ किया, लेकिन आज फैंस का रिस्पाॅन्स देखकर तसल्ली हुई कि जो फैसला लिया, वह ठीक था।’ जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी।