अभिनेता आर माधवन की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि पत्नी हमेशा सही होती है। इस पर आर माधवन ने उन्हें मजाकिया लहजे में जवाब दे डाला। दरअसल, सरिता माधवन ने अपनी और आर माधवन की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'शादी तब होती है, जब एक व्यक्ति हमेशा सही होता है और दूसरा व्यक्ति पति।' इस पोस्ट का जवाब देते हुए माधवन ने कहा, 'मैं पूरी तरह से सहमत हूं.. भले ही आप उसके दाईं ओर हों।'
इस तस्वीर में आर माधवन और सरिता एक जहाज पर बैठे हुए हैं और उनके चारों तरप समुद्र है। सरिता ने चेकर्ड रेड और ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक टॉप पहना था, वहीं माधवन ने गहरे नीले रंग की टी-शर्ट को डेनिम्स पहनी हुई है।
आपको बता दें कि आर माधवन और सरिता माधवन की शादी साल 1999 में हुई थी। साल 2005 में उनका वेदांत पैदा हुआ। इससे पहले सरिता माधवन ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें लिखा था ' शादी के 22 साल हो गए हैं और आप अभी भी मुझमें जो बच्च है उसे बाहर ले आते हैं। हैप्पी एनिवर्सरी हनी..
माधवन की नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज 'डिकप्लड' आने वाली है। पिछले महीने उन्होंने घोषणा की थी कि इसकी शूटिंग पूरी हो गई है। इस सीरीज में माधवन एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो लेखक है और जिसकी शादी टूट चुकी है।