बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम न मिलने को लेकर अक्सर कई खुलासे किए जाते हैं। इन दिनों इंडस्ट्री में काम न मिलने को लेकर काफी बयानबाजी हुई है। इस बीच बंगाली एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी ने अपने हालिया इंटरव्यू में रिजनल कलाकारों को इंडस्ट्री में काम न मिलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक्टर ने कहा कि क्षेत्रीय अभिनेताओं को इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं दिया जाता है इसलिए आने वाले कलाकारों के लिए यह बेहतर होगा कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के तरफ आगे बढ़ें।
'डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स का नजरिया ही स्टार बनाता है'
उनके अनुसार यह युवा पीढ़ी के लिए यह बेहतर अवसर है। इस पीढ़ी के अभिनेताओं के लिए अब कितना नाटकीय रूप से बदल गया है, इस बारे में बात करते हुए, प्रोसेनजीत ने कहा कि उनके समय में यह सब थिएटर और स्टूडियो के बारे में था, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। आज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स का नजरिया ही स्टार बनाता है। उनके लिए अभिनेता को लगता है कि सिर्फ उन्होंने ही नहीं बल्कि हर तकनीशियन ने उन्हें बनाने के लिए काम किया है जो वह आज हैं।
'जुबली' में आएंगे नजर
प्रोसेनजीत ने एक मीडिया संस्ठान से बातचीत के दौरान बताया कि जिन लोगों के साथ उन्होंने काम किया है, एक्टर उनके आभारी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही अदिति राव हैदरी, वामिका गब्बी, राम कपूर और सिद्धांत गुप्ता के साथ एक बेव सीरीज 'जुबली' में दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें- Sonali Bendre: ‘नाराज’ के सेट पर हुईं गोल्डी से आंखें चार, फिर शादी, और अब अपने पति से इसलिए नाराज हैं सोनाली