दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का लेटेस्ट सॉन्ग 'मेरे नाम' आज रिलीज हो गया है. इस गाने को कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यू मिल चुके हैं। अगर आपने सिद्धू का ये गाना नहीं सुना है तो अभी सुनें।
सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज हो गया है. ट्रैक का टाइटल 'मेरे ना' है। सिद्धू मूसेवाला पंजाबी इंडस्ट्री के बड़े नामों में शरीक होते थे। हत्या से पहले उन्होंने कई गाने रिकॉर्ड किए थे, जो अब रिलीज हो रहे हैं। मूसेवाला भले ही आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाने उनकी मौजूदगी का एहसास कराते रहते हैं। इन सबके बीच दिवंगत मूसेवाला का एक और नया गाना 'मेरा नाम' 7 अप्रैल यानी आज रिलीज हो गया है। इस नए सॉन्ग में ग्रैमी अवॉर्ड विनर नाइजीरियन रैपर बरना बॉय ने भी गाया है।