प्रियंका ने आगे कहा कि खेसारी लाल मुझे अलग-अलग फोन नंबर से धमकियां दिलवा रहे हैं। प्रियंका को जिस नंबर से धमकियां मिल रही हैं वह नंबर उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किए। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से मुझे धमकियां मिल रही हैं अगर मुझे कुछ होता है तो उसे जिम्मेदार सिर्फ खेसारी लाल होंगे।
आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका पंडित भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू के साथ फिल्म ‘आवारा बलम’ में नजर आई थीं। बतौर एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने साल 2012 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की हैं।