फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के लिए किया करवा चौथ, पति ने दिया ऐसा तोहफा शर्मा गईं अभिनेत्री

Mon, 21 Oct 2024 08:33 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। प्रियंका ने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। त्योहार के बाद निक ने प्रियंका को एक तोहफा दिया, जिसे पाकर वह शर्माती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति प्रियंका चोपड़ा के लिए व्रत रखा। कपल अपने प्रशंसकों के साथ हमेशा अपनी जिंदगी के खास पलों को शेयर करते रहते हैं। प्रियंका ने लंदन में करवा चौथ की तस्वीरें पति निक जोनस के साथ शेयर की हैं। निक ने प्रियंका को इस खास मौके पर एक लेटर भी दिया इसे पढ़ते हुए प्रियंका शर्माती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा रखा निक जोनस के लिए करवाचौथ
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। इसकी तस्वीरें निकल ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों में निक प्रियंका को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद निक ने प्रियंका को एक लेटर भी दिया, जिसे वे पढ़ रही हैं। प्रियंका ने निक के साथ सेल्फी भी शेयर की है, इसमें वो अपने पति के नाम की मेहंदी दिखा रही हैं।

Shah Rukh Khan Son: शाहरुख खान के बेटे अबराम का क्यूट रिएक्शन हुआ वायरल, पैपराजी ने SRK के बेटे से कही खास बात

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
पति के साथ लंदन में मनाया करवा चौथ
प्रियंका ने इन तस्वीरों में लिखा है, 'जो करवा चौथ का त्योहार मना रहे हैं, उन सभी को शुभकामनाएं और हां मैं फिल्मी हूं'। प्रियंका की इन तस्वीरों को प्रशंसक भी बहुत पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में पति के साथ करवा चौथ मनाया, इसकी तारीफ भी प्रशंसक कर रहे हैं। प्रियंका हाल ही में भारत आईं थीं। अब वह करवा चौथ पर पति के निक के पास पहुंची।

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 को मिल रही फैंस की प्रतिक्रिया पर बोले कार्तिक आर्यन, 'मैं भी फिल्म के लिए...'

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रशंसकों ने दिया ऐसा रिएक्शन
एक प्रशंसक ने लिखा, 'अच्छा तो वो स्टेज से करवा चौथ मनाने के लिए गए थे'। एक अन्य प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'ओह गॉड आप बहुत सुंदर लग रही हैं'। एक अन्य ने लिखा, मुझे बहुत अच्छा लगता है कि निक ने आपके रीति रिवाजों को भी बहुत खूबसूरती से अपना लिया। वो इन्ही चीजों से आपको अपना प्यार जाहिर करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें