अभिनेत्री प्रीति झंगियानी अपने पति परवीन डबास के साथ हाल ही में स्वर्ण मंदिर पहुंचीं। मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री और उनके पति वहां की ऊर्जा से भरें नजर आए। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ वहां वक्त गुजारा बल्कि लंगर भी छका। इतना ही नहीं दोनों ने वहां अपनी सेवा भी दी। इस दौरान इस कपल ने मंदिर में अपनी कुछ तस्वीरें भी क्लिक कराईं।
दर्शन के लिए मंदिर पहुंचीं प्रीति कहती हैं कि यह जगह हमारे दिमाग में शांति लाती है और हमारी आत्मा को साफ कर देती है। मैं यहां खुद को पूरी तरह से महसूस कर सकती हूं। यह एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई यहां आने पर मां अनुभव करता है।
अभिनेत्री ने आगे कहा कि यह जगह मुझे मेरे बचपन के दिनों में वापस ले जाती है। लंगर, सेवा, पवित्र जल और अनहद वाणी जो यहां प्रस्तुत की जाती है, यह सब मेरे बेहद करीब है।
परवीन और मैं इस जगह को बेहद प्यार करते हैं और हम यहां अपने अंदर की भावनाओं को महसूस करते हुए घंटों बिता सकते हैं। इस भावना को कम से कम एक बार अनुभव जरूर किया जाना चाहिए और हम चाहते हैं कि हर कोई ऐसा कर सकें।