प्रकाश झा की चर्चित फिल्म 'सत्याग्रह' फिल्म के साथ किताब के भी रूप में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी को ही किताब की शक्ल दी जा रही है। यह किताब फिल्म रिलीज के एक सप्ताह बाद जारी की जाएगी।
अन्ना आंदोलन को केंद्र में रखकर बनी रही फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग इन दिनों भोपाल में चल रही है। अन्ना हजारे की भूमिका को अमिताभ बच्चन और अरविंद केजरीवाल की भूमिका को अजय देवगन निभा रहे हैं।
यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नयी बात सामने आयी है। फिल्म के साथ इस विषय पर इसी नाम से एक किताब लिखी जा रही है। यह किताब फिल्म रिलीज हो जाने के एक हफ्ते के बाद जारी की जाएगी।