इस शुक्रवार आयी बिपाशा बसु की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'आत्मा' की ओपनिंग भले ही अच्छी न हुई हो लेकिन फिल्म के निर्देशक सुपर्ण वर्मा को यह फिल्म इतनी पसंद आयी है कि उन्होंने इस फिल्म का सीक्वल घोषित कर दिया है। इसके अलावा 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल भी घोषित हो गया है।
सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म 'जॉली एलएलबी' हिट हो गयी है। हिट होने के बाद इस फिल्म का सीक्वल भी घोषित हो गया है। फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर ने कहा कि हम जल्द ही 'जॉली एलएलबी' की सीक्वल फिल्म की पटकथा पर काम करना शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम दर्शकों से सोशल नेटवर्किंग साइट पर पूंछेगे कि 'जाली एलएलबी' के सीक्वल की कहानी क्या हो। दर्शकों के कमेंट आने के बाद ही इसकी पटकथा लिखी जाएगी। फिल्म की स्टारकॉस्ट हम तभी तय करेंगे।
'जॉली एलएलबी' के अलावा इसी शुक्रवार रिलीज हुई 'आत्मा' का सीक्वल भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस फिल्म के निर्देशक सुपर्ण वर्मा ने कहा कि वह जल्द ही इस फिल्म के सीक्वल पर काम करना शुरू करेंगे।