फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Hegde: क्या क्रिकेटर से शादी कर रही हैं पूजा हेगड़े? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

Tue, 26 Sep 2023 10:12 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म तक धमाल मचाने वाली खूबसूरत अभिनेत्रिओं में से एक पूजा हेगड़े जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसमें कितनी सच्चाई है और दूल्हेराजा कौन हैं, आइए बताते हैं।
विज्ञापन
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म तक धमाल मचाने वाली खूबसूरत अभिनेत्रिओं में से एक पूजा हेगड़े किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। इन सब के बीच, एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि पूजा अपनी पर्सनल लाइफ में एक नए फेज के लिए तैयारी कर रही हैं, क्योंकि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है और दूल्हेराजा कौन हैं, आइए बताते हैं।

विज्ञापन

मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूजा हेगड़े मुंबई के एक क्रिकेटर से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, इस बारे में ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वैसे, यह पहली बार नहीं है जब पूजा का नाम किसी क्रिकेटर से जुड़ा है। इससे पहले, कई अन्य रिपोर्टों में दावा किया गया था कि पूजा हेगड़े कर्नाटक के एक क्रिकेटर के साथ रिश्ते में थीं।

पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार उड़ रहीं अफेयर की खबरों पर अब पूजा हेगड़े ने प्रतिक्रिया दी है। पूजा हेगड़े ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान दावा किया कि वह सिंगल हैं और फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इस बारे में क्या कहूं? मैं अपने बारे में ऐसी खबरें पढ़ती रहती हूं। मैं सिंगल हूं। मुझे सिंगल रहना पसंद है। मैं फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं। मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती।'
विज्ञापन

बता दें कि, पूजा ने अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस राधे श्याम, बीस्ट, हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में बड़े सितारों के साथ नजर आ चुकी हैं। फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी पूजा काफी एक्टिव रहती हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में वह कई सितारों से आगे हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। 

यह भी पढ़ें: बड़ी दिलचस्प है अर्चना पूरन सिंह की प्रेम कहानी, आधी रात में भागकर की थी दूसरी शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें