अभिनेत्री पूजा बेदी भी शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतर आईं हैं। उन्होंने आर्यन खान को 'निर्दोष बच्चा' बता डाला है। गौरतलब है कि अभी आर्यन खान के ड्रग मामले में संलिप्तता को लेकर एनसीबी की जांच चल रही है और कोर्ट द्वारा आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस वक्त आर्यन खान मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं और विशेष कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई का आदेश 20 अक्तूबर तक सुरक्षित रखा हुआ है। वहीं, पूजा बेदी ने न सिर्फ आर्यन खान का समर्थन किया है, बल्कि एनसीबी पर भी सवाल खड़े किये हैं।