फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: एयरपोर्ट के बाहर विंटर कोट में दिखीं दीपिका पादुकोण, यूजर्स ने पूछा- मुंबई में सर्दी आ गई क्या?

Tue, 14 Sep 2021 06:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अक्सर उनके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ भी होती रहती है। हालांकि, कई मौके ऐसे भी आये हैं, जब दीपिका को उनके ड्रेसिंग के लिए ट्रोलर्स ने निशाने पर लिया है।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अक्सर उनके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ भी होती रहती है। हालांकि, कई मौके ऐसे भी आये हैं, जब दीपिका को उनके ड्रेसिंग के लिए ट्रोलर्स ने निशाने पर लिया है। वैसे तो बॉलीवुड हस्तियों की ट्रोलिंग आम बात है। फैंस जितना सेलिब्रिटी की तारीफ करते हैं, उतना ही अक्सर कई मौकों पर उनको कोसने से भी नहीं हिचकते हैं। ऐसा ही दीपिका पादुकोण के साथ हुआ है।

विज्ञापन


फैशन के मामले में टॉप पर रहने वाली दीपिका पादुकोण को अक्सर इसके लिए नकारात्मक टिप्पणियां भी सुनती पड़ती हैं और उनका मजाक भी बनता है। रणवीर सिंह से शादी के बाद ऐसे कई मौके आये हैं, जब दीपिका को ड्रेसेस के चलते ट्रोल होना पड़ा है। ऐसा ही हुआ जब एयरपोर्ट पर दीपिका को लोगों ने कोट  पहने देखा तो इसके लिए पति रणवीर सिंह को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।

 

Trending Videos
विज्ञापन

यूजर्स ने लिखा मुंबई में सर्दी आ गई क्या?
दीपिका को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। वो ग्रीन ऑवरऑल ड्रेस के साथ लंबा विंटर कोट पहने हुई थीं। कोट पर ग्रीन बड़े चैक बने हुए थे। दीपिका के इस अवतार को देख उनके फैंस ने हैरानी जताई। वो जारा ब्रांड की ड्रेस पहने हुई थी। उन्होंने जो साटिन ट्राउजर्स पहना था, उसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये है। ओवरसाइज्ड प्लेड कोट लिमिटेड एडिशन की कीमत ढाई हजार है। दीपिका के इस फैशन सेंस को देख एक यूजर ने लिखा, मुंबई में सर्दी आ गई क्या?

दूसरे यूजर ने लिखा है, मुंबई में विंटर कोट… सच में? अरे यहां तो सर्दी में भी कोई विंटर कोट नहीं पहनता। एक अन्य यूजर्स ने इस ड्रेसिंग सेंस के लिए दीपिका को रणवीर से प्रभावित बताया। एक अन्य यूजर्स ने मजाक बनाते हुए कहा कि ऑपरेशन थिएटर से निकलने के बाद दीपिका ड्रेस चेंज करना भूल गई हैं। हालांकि, ऐसा सेलिब्रिटी के साथ होता रहता है। यह कोई नहीं बात नहीं है। दीपिका को अक्सर उनकी खूबसूरती और फैशन सेंस के लिए तारीफ मिलती है। कई बार उनके ड्रेसिंग सेंस की आलोचना भी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें