अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अपनी एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म में खिलाड़ी कुमार के अलावा संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। तकरीबन 20 कलाकारों से सजी इस फिल्म के अगले शेड्यूल पर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि सितारे कब इसकी शूटिंग शुरू करेंगे-
'वेलकम टू द जंगल' का अगला शेड्यूल मार्च 2024 में शुरू होगा। लगभग 20 कलाकार इस विशेष शेड्यूल का हिस्सा होंगे। इसमें श्रेयस तलपड़े का नाम शामिल है। श्रेयस तलपड़े को हाल ही में हार्ट अटैक आया था। हालांकि, अब अभिनेता ठीक हैं, और शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट पर 450 तकनीशियन काम करेंगे।
एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने पुष्टि की, 'फिल्म की शूटिंग से पहले हमारे तकनीशियनों के सभी भुगतान चुका दिए गए हैं, जो हमारे लिए अच्छा है। जरूरी है कि बड़ी फिल्में बनें, कम से कम हमारे सभी वर्करों को काम मिले और समय पर भुगतान भी मिले। हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के लिए हम वास्तव में फिरोज नाडियाडवाला को धन्यवाद देते हैं। मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक बड़ी फिल्में बनें, जिसके लिए हमारी इंडस्ट्री जानी जाती है।'
Bigg Boss 17: तलाक की अफवाहों पर भड़कीं अंकिता लोखंडे, बोलीं-मेरे रिश्ते को अपना नजरिया देने की जरूरत नहीं
'वेलकम टू द जंगल', 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप प्रस्तुत 'वेलकम टू द जंगल', फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है। 'वेलकम टू द जंगल' में कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, सयाजी शिंदे, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी और वृहि कोडवारा जैसे सितारे भी हैं। फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को क्रिसमस सप्ताह में नाटकीय रिलीज के लिए तैयार है।