फिल्म पठान की टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
इवेंट में शाहरुख ने दीपिका के लिए गाना भी गाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख ने कहा, “मेरे पास जो चार साल थे…कोविड के अच्छे और बुरे हिस्से थे। मैंने काम नहीं किया। मैं अपने बच्चों के साथ था। मैंने उन्हें बड़े होते देखा है। मेरी पिछली फिल्म नहीं चली थी और लोगों ने कहा था कि मेरी फिल्में अब नहीं चलेंगी।"
Bollywood Actress: मां के साथ नजर आ रहीं बच्चियां हैं टॉप एक्ट्रेस, छोटी वाली का जलवा तो आज भी है बरकरार
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर हुए विवाद पर भी बात की उन्होंने कहा कि हमनें तीनों मीडिया से बात नहीं की। कोरोना महामारी के दौरान हमने इस फिल्म की शूटिंग की। इस फिल्म पर हमने बहुत मेहनत की। फिल्म को मिले इतने समर्थन के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म को मिली सफलता ने कंट्रोवर्सी के दुख को कम कर दिया है। इस दौरान शाहरुख ने देशवासियों को इतना प्यार देने के लिए आभार भी जताया। उन्होंने कहा, ''जब कोई फिल्म नहीं भी चलती है तो भी मुझे लोग इतना ही प्यार देते हैं। मेरे बुजुर्गों ने मुझसे कहा है कि जब भी कोई परेशानी हो तो उनके पास जाओ जो तुम्हें प्यार करते हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि अरबों लोग मुझे प्यार करते हैं।''
Wax Statue: इन सितारों के वैक्स स्टैच्यू देख नहीं होगा यकीन, किसी की स्माइल बिगड़ी तो कोई नहीं आ रहा पहचान
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया