फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: मां के साथ नजर आ रहीं बच्चियां हैं टॉप एक्ट्रेस, छोटी वाली का जलवा तो आज भी है बरकरार

Mon, 30 Jan 2023 03:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि मां की गोद में एक छोटी बच्ची बैठी है और बराबर में उसकी बड़ी बहन बैठी नजर आ रही है।
विज्ञापन
तब्बू और फरहा अपनी मां के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सितारों की जिंदगी में प्रशंसकों की खूब दिलचस्पी रहती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने सितारों और फैंस की दूरी को कम करने में काफी अच्छी भूमिका अदा की है। स्टार्स अक्सर अपनी फोटोज फैंस के साथ शेयर करते नजर आते हैं। स्टार्स की थ्रोबैक फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं, जिनमें फैंस को अपने पसंदीदा सितारों को पहचानने का चैलेंज दिया जाता है। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों वायरल हो रही है। इसमें दो छोटी बच्चियां अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों ने ही अपने अभिनय से बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाया है। अगर इतने इशारे के बाद भी आप इन्हें नहीं पहचान पा रहे हैं तो हम आपकी मदद करते हैं... 

विज्ञापन

तब्बू - फोटो : social media
सोशल मीडया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि मां की गोद में एक छोटी बच्ची बैठी है और बराबर में उसकी बड़ी बहन बैठी नजर आ रही है। बता दें कि दोनों बहनें बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकी हैं। छोटी वाली का जलवा तो अब भी कायम है। ये दोनों बच्चियां कोई और नहीं, बल्कि चर्चित एक्ट्रेस तब्बू और उनकी बड़ी बहन फरहा नाज हैं।
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने 'पठान' को किया 'सलाम', बोले- SRK ने काम से दिया जवाब

तब्बू - फोटो : social media
मां की गोद में तब्बू हैं, जबकि बराबर में बैठी बहन तब्बू की बड़ी बहन फरहा नाज हैं। सोशल मीडिया पर तब्बू और फरहा के बचपन की यह फोटो खूब वायरल हो रही है। कुछ फैंस इन्हें देखते ही पहचान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग दूर-दूर तक यह अंदाजा नहीं लगा पा रहे कि ये तब्बू और फरहा हैं। 
Operation AMG: अब पर्दे पर दिखेगी यूक्रेन में फंसे भारतीयों की कहानी, 'ऑपरेशन एएमजी' की रिलीज डेट का हुआ एलान
विज्ञापन

तब्बू - फोटो : social media
बता दें कि तब्बू अब भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं। तब्बू एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो पिछले कुछ समय से एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में दे रही हैं। बीते दिनों उन्हें अजय देवगन के साथ 'दृश्यम 2' में देखा गया। अब एक्ट्रेस जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भोला' में पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगी।
Wax Statue: इन सितारों के वैक्स स्टैच्यू देख नहीं होगा यकीन, किसी की स्माइल बिगड़ी तो कोई नहीं आ रहा पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें