अब, एक साक्षात्कार में, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने 'पठान' की सफलता के बारे में खुलकर बात की है। इतना ही नहीं निर्देशक ने शाहरुख खान की तारीफों के पुल भी बांधे हैं। मीडिया संस्थान को दिए एक साक्षात्कार में, अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'वह बेहद मजबूत इरादों वाले शख्स हैं, जो हमेशा विनम्र रहते हैं और हर तरह के हालात का सामना खामोशी के साथ बखूबी करते हैं। इस बार उन्होंने जवाब दिया है। इस बार उन्होंने स्क्रीन पर अपने काम से जवाब दिया। यह बेहद खूबसूरत है। उनकी आवाज बड़े पर्दे पर गूंज रही है। मैं समझ गया हूं कि वह क्या सिखाना चाहते हैं, 'अपने काम से जवाब दो और बेवजह की बातें मत करो।'
Kangana-Urfi: 'पठान' को लेकर कंगना-उर्फी में छिड़ी ट्विटर वॉर, बहस में पीएम मोदी का भी नाम शामिल
आपको बता दें, अगुराग कश्यप 'पठान' का फर्स्ट डे शो देखने गए थे और हॉल से बाहर आकर उन्होंने इसके गुणगान किए थे। यह दूसरी बार है जब अनुराग ने 'पठान' की तारीफ की है। वहीं अगर अनुराग के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'ऑलमोस्ट इन लव विद डीजे मोहब्बत' है। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल, अलाया एफ और करण मेहता मुख्य रोल में हैं। यह फिल्म 3 फरवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है। वहीं, शाहरुख खान की बात करें तो वह अगली बार नयनतारा के साथ 'जवान' और तापसी पन्नू के साथ 'डंकी' में नजर आएंगे।
Richa Chadha: बचपन के प्यार से हो गई ऋचा चड्ढा की मुलाकात? एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं