फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan World Wide Collection: बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ रहा 'पठान', दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार

Mon, 30 Jan 2023 08:37 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान की 'पठान' का दुनियाभर के  सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी है। शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम सरीखे सितारों से सजी यह फिल्म वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर बुलेट की रफ्तार से कमाई करते हुए हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है।
विज्ञापन
पठान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान ने साबित कर दिया है कि उन्हें ऐसे ही 'किंग' की उपाधी से नहीं नवाजा गया है। चार साल बाद सिनेमाघरों में 'पठान' से वापसी करने वाले शाहरुख खान की फिल्म देखने हर दिन दर्शक पहुंच रहे हैं। इन दर्शकों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है और कमाल की बात यह है कि यह केवल भारत में ही नहीं पूरे विश्व में हो रहा है। जी हां, शाहरुख खान की 'पठान' का दुनियाभर के  सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी है। शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम सरीखे सितारों से सजी यह फिल्म वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर बुलेट की रफ्तार से कमाई करते हुए हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। ऐसे में फिल्म के वर्ल्ड वाइड पांचवें दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके पता लगते ही सभी की आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।    

विज्ञापन

फिल्म पठान - फोटो : social media
दुनियाभर में 'पठान' का कमाल
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'पठान' हर दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये कमा कर सबको हैरान कर रही है। मतलब साफ है, फिल्म की कमाई में हर रोज 100 करोड़ रुपये का इजाफा देखा जा रहा है, जो काबिले-तारीफ है। फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताह में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में कामयाबी हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार, 'पठान' ने पांचवें दिन 550 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी कमाई को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि पूरी दुनिया में फैले शाहरुख खान के फैंस सभी को बता देना चाहते हैं कि किंग खान का स्टारडम अभी भी जिंदा है। 
Box Office Report: 'पठान' से टकराकर ध्वस्त हुई 'गांधी गोडसे', 'थुनिवु' से लेकर 'वारिसु' तक ने की इतनी कमाई

पठान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में इतना कारोबार
यह तो बात हुई दुनिया की वहीं अगर देश की बात करें तो भारत में भी 'पठान' रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। 'पठान' ने रविवार को लगभग 62 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म में शाहरुख से लेकर दीपिका और जॉन का एक्शन अवतार देखने के लिए फैंस लगातार सिनेमाघरों में इसे देखने पहुंच रहे हैं। आलम, यह है कि सबके सोशल मीडिया स्टेटस पर सिनेमाघरों में 'पठान' की स्क्रीन नजर आ रही है। लोग शाहरुख की दीवानगी में सभी हदों से गुजरने को तैयार हैं।
Priyadarshan: कॉमेडी फिल्मों के बादशाह हैं प्रियदर्शन, इन फिल्मों से बॉलीवुड पर किया राज
विज्ञापन

फिल्म पठान - फोटो : social media
पठान की कहानी
पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार साथ स्क्रीन साझा करते नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म, यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित की गई है। 'पठान' यशराज फिल्म्स के 'स्पाई यूनिवर्स' की चौथी फिल्म है। 'पठान' दुनियाभर में 25 जनवरी को हिंदी समेत अन्य भाषाओं में  रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं।  
Rajat Tokas-Srishti Nayyar: 'जोधा अकबर' से रजत ने बनाई थी घर-घर में पहचान, सृष्टि से शाही अंदाज में की थी शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें