फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया पेरिस ओलंपिक एथलीटों का हौसला, खास तस्वीर के साथ लिखा हार्दिक नोट

Fri, 26 Jul 2024 08:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पेरिस ओलंपिक 2024' का आगाज शुक्रवार को हो रहा है। इसी बीच कार्तिक आर्यन ने 'चंदू चैंपियन' के लुक के साथ एथलीटों के नाम हार्दिक नोट लिखा है। 
 
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने 'पेरिस ओलंपिक 2024' में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पैरालंपिक खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भेजी हैं। अभिनेता ने हालिया रिलीज फिल्म 'चंदू चैंपियन' में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता तैराक मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन इसमें कार्तिक के अभिनय को सराहा गया और कबीर खान के निर्देशन की भी खूब तारीफ हुई थी। अब कार्तिक ने एथलीटों के नाम एक विशेष नोट लिखा है।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया एथलीटों का हौसला 

कार्तिक आर्यन ने 'पेरिस ओलंपिक 2024' में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को शुभकामनाएं दीं। कार्तिक आर्यन ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'चंदू चैंपियन' से मुरलीकांत पेटकर के रूप में अपनी एक तस्वीर साझा की। एथलीटों को अपनी शुभकामनाएं भेजते हुए, कार्तिक ने एक हार्दिक नोट लिखा, 'पेरिस ओलंपिक 2024 में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को शुभकामनाएं। चंदू चैंपियन में एक एथलीट की भूमिका निभाना एक अविश्वसनीय अनुभव और सम्मान रहा है।'

सर्वश्रेष्ठ देने के लिए किया प्रेरित 

देश के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करने के अनुभव को संक्षेप में बताते हुए कार्तिक ने कहा, 'पदक धारण करने और शीर्ष पर भारतीय ध्वज को देखने की भावना को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। आप सभी चैंपियंस को और अधिक ताकत दें। अपना सर्वश्रेष्ठ दें और हमें गौरवान्वित करें।'

Paris Olympics: आयुष्मान ने मनसुख मंडाविया के संग मिलकर टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला, बोले- चियर्स फॉर भारत


'पेरिस ओलंपिक 2024' का आगाज 

'पेरिस ओलंपिक 2024' का आज शुक्रवार 26 जुलाई को सीन नदी पर ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक रूप से शुरू होगा। भारत इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा होगा। भारतीय समयानुसार पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन रात में 11 बजे होगा। साथ ही ये भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण के लिए उपलब्ध होगा। पेरिस ओलंपिक 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। 

Taapsee Pannu: फिल्म रिलीज को लेकर उत्साहित हैं हसीन दिलरुबा, मनोरंजन से भरपूर होंगी तापसी की दोनों फिल्में
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट 

काम के मोर्चे पर, कार्तिक आर्यन वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें 'पति पत्नी और वो 2' और करण जौहर के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में भी शामिल किया गया है।

Vikrant Massey: '12वीं फेल' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की चर्चा पर विक्रांत की दो टूक, बोले- मैं पहले से ही...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें