फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: परिणीति ने साझा किया 'एनिवर्सरी डे' का मस्ती भरा वीडियो, पति राघव संग ऐसे बिताया खास दिन

Thu, 03 Oct 2024 02:20 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई है। इस खास दिन को परिणीति ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ बिताया। अपने प्रशंसकों के साथ परिणीति ने इस खास दिन के कुछ खास पल साझा किए हैं। 
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई है। इस खास दिन पर परिणीति ने अपने पति और नेता राघव चड्ढा के साथ फोटो शेयर की थी। परिणीति ने इसके बाद अपनी कुछ बीच फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब परी ने पति के साथ बिताए खूबसूरत पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
परी ने पति संग ऐसे मनाई थी वेडिंग एनिवर्सरी 
परी ने अब अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को कैसे सेलिब्रेट किया, इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें पति राघव के साथ साइकिल चलाते, साधना करते, केक काटते, बीच पर टहलते हुए देखा जा सकता है। परिणीति इस वीडियो में पति राघव के साथ इंज्वाय करती नजर आ रही हैं। कैप्शन में परिणीति ने लिखा है- 'तेरे ही हम हैं'। हार्ट इमोजी के साथ परिणीति ने राघव चड्ढा को टैग भी किया है।'


The Delhi Files: दो भागों में रिलीज होगी 'द दिल्ली फाइल्स', इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'द बंगाल चैप्टर'

राघव चड्ढा- परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
इससे पहले भी शेयर की थी तस्वीरें
सोशल मीडिया पोस्ट पर परिणीति ने कैप्शन दिया, 'एक खूबसूरत रिजॉर्ट, खूबसूरत तुम और मैं'। पहली तस्वीर में, चोपड़ा एक समुद्र तट सेल्फी में अपने गीले बालों और काले स्विमवियर में दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में जोड़े को एक साथ साइकिल चलाते हुए देखा जा रहा है। तीसरी तस्वीर में राघव और परी एक मनमोहक मिरर सेल्फी के लिए पोज दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में, परी एक सुंदर काली स्कर्ट और एक सफेद ऑफ-शोल्डर टॉप में कैमरे के लिए पोज देते हुए साइकिल पर बैठी हुई दिखाई देती है।


Singham Again: : इस दिन रिलीज होगा सिंघम अगेन का ट्रेलर, मुंबई में भव्य लॉन्च कार्यक्रम की चल रही तैयारी

विज्ञापन

राघव चड्ढा, परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
उदयपुर में की थी शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में 24 सितंबर 2023 को शादी की थी। शादी से पहले दिल्ली में कपल ने इंगेजमेंट सेरिमनी की थी। परी ने एक इंटरव्यू में बताया कि राघव को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा नहीं पता है, लेकिन परी को पॉलिटिकल इंडस्ट्री के काम के बारे में पता है इसलिए उन दोनों के बीच बातें इंडस्ट्री की कम और जिंदगी की ज्यादा होती है जो परी को आइडियल कपल जैसा लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें