परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ अपने अफेयर की अफवाहों के चलते चर्चा में हैं। दोनों को कई बार मुंबई और दिल्ली के एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है, जिसके चलते उनके अफेयर की अफवाहें तेजी से उड़ रही हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर से मुंबई हवाई अड्डे पर देखी गई हैं और शादी की अफवाहों के बीच फैंस भी उन्हें होने वाली दुल्हन बुलाने से खुद को रोक नहीं सके हैं।
कैजुअल लुक में नजर आईं परिणीति
परिणीति एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आईं है। वह एयरपोर्ट पर हाई राइज जीन्स के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप में नजर आईं हैं। साथ ही सनग्लासेस और ओवरसाइज्ड मैचिंग ब्लेजर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। एक्ट्रेस हमेशा की तरह अपने इस लुक में बेहद शानदार लग रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें और एयरपोर्ट से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें होने वाली दुल्हन कहा है, जबकि कोई राघव चड्ढा को लेकर कमेंट कर रहा है।
Ponniyin Selvan 2: 'पीएस-2' का एंथम सॉन्ग रिलीज, ए आर रहमान की जादुई आवाज में खोए फैंस
कई बार परिणीति राघव को देखा गया साथ
आपको बता दें कि बीते काफी वक्त से परिणीति और राघव चड्ढा को एक साथ देखा जा रहा है। उन्हें सबसे पहली बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए देखा गया था, जिसके बाद से उनके रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ रही हैं। खबरों के मुताबिक दोनों का जल्द ही रोका भी होने वाला है। हालांकि इसको लेकर परिणीति और राघव ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
FWICE: समझिए फिल्म यूनियनों की मदर बॉडी फेडरेशन की क्रोनोलॉजी, अध्यक्ष तिवारी ने गिनाए भविष्य के अपने इरादे