फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti-Raghav Reception: परिणीति-राघव के रिसेप्शन का कार्ड वायरल, इस तारीख को चंडीगढ़ में होगा कार्यक्रम

Tue, 26 Sep 2023 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाने के बाद दिल्ली आ चुके हैं। अब फैंस की नजर इनकी रिसेप्शन पार्टी की तरफ हैं। रिसेप्शन को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कपल तीन रिसेप्शन आयोजित करने वाले हैं। इनमें से एक रिसेप्शन पार्टी चंडीगढ़ में होगी। इसे लेकर एक कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इस दिन होगा रिसेप्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव चड्ढा का रिसेप्शन 30 सितंबर को चंडीगढ़ में होने वाला है। इस दौरान एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह रिसेप्शन का कार्ड है। रिसेप्शन पार्टी के इस कथित कार्ड पर परिणीति और राघव चड्ढा की फोटो भी लगी हुई है। इसमें दी गई जानकारी के मुताबिक 30  सितंबर को चंडीगढ़ ताज में रिसेप्शन पार्टी होने वाली है।
विज्ञापन

Karan Johar: पहली मुलाकात में शाहरुख खान को फैशन टिप्स देने लगे थे करण जौहर, जींस को लेकर दिया था यह सुझाव
विज्ञापन


दिल्ली और मुंबई में होंगे रिसेप्शन?
कुछ खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि कपल दो रिसेप्शन पार्टी देंगे, इनमें से एक पार्टी दिल्ली में होगी, जिसमें राजनीतिक घराने की हस्तियां शामिल होंगी। वहीं, दूसरी पार्टी परिणीति के इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में रखी जाएगी। हालांकि, अभी रिसेप्शन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 
Manushi Chhillar: अक्षय के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगी मानुषी छिल्लर? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

शादी की तस्वीरें कीं साझा
गौरतलब है कि परी और राघव ने उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी की है। इस शादी में फिल्म, खेल और राजनीतिक जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शादी में शामिल हुए। परिणीति ने सोमवार को अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं और बताया कि दोनों की मुलाकात ब्रेकफास्ट टेबल पर हुई थी।
Mona Singh: करवा चौथ से पहले मोना सिंह का बड़ा बयान, ‘अब नहीं रहा पति को भगवान का दर्जा देने का चक्कर’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें