फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Parineeti Wedding: राघव-परी को पसंद आया उदयपुर का यह लग्जरी होटल, नवंबर तक हो सकती है शादी

Fri, 09 Jun 2023 02:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राघव और परिणीति अपनी शादी को पारंपरिक और इंटीमेट रखना चाहते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पारिवारिक परंपराएं और रीति-रिवाज दोनों परिवारों के लिए एक बड़ा हिस्सा हैं
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों ने बीते महीने सगाई कर ली है और अब वह शादी की तैयारियों में जुटे हैं। खबरें हैं कि राघव और परी ने भी अन्य सितारों की तरह अपने वेडिंग डेस्टिनेशन का रूख राजस्थान की तरफ मोड़ा है। कहा जा रहा है दोनों उदयपुर के एक पैलेस में शादी कर सकते हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी उदयपुर के पैलेस में शादी की थी। 

विज्ञापन


यह हो सकता है रिसॉर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति और राघव को उदयपुर का द ओबेरॉय उदयविलास पसंद आया है। यह प्रॉपर्टी पिछोला झील के तट पर स्थित है और सुंदर झील के नजारों के साथ शानदार बगीचों के विशाल परिदृश्य में फैली हुई है। कहा जा रहा है कि राघव और परी इसी जगह को अपना वेडिंग डेस्टिनेशन बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Neeraj Ghaywan: 'लगान के कचरा को अमानवीय तरीके से दिखाया गया है', दलित विरोधी Ad पर भड़के नीरज घायवान
विज्ञापन


परंपराएं और रीति-रिवाज को महत्व
खबरों के अनुसार राघव और परिणीति अपनी शादी को पारंपरिक और इंटीमेट रखना चाहते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पारिवारिक परंपराएं और रीति-रिवाज दोनों परिवारों के लिए एक बड़ा हिस्सा हैं और यह सब उनकी सगाई के दौरान भी देखा गया था। ऐसे में दोनों शादी के लिए भी वही वाइब चाहते हैं।
विज्ञापन


कब हो सकती है शादी
बता दें कि राजस्थान कई लोकप्रिय शानदार होटलों का मेजबान है जो बॉलीवुड सेलिब्रिटी कपल की पहली पसंद है। यहां कैटरीना कैफ - विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी भी शादी रचा चुके हैं। राघव-परी को लेकर खबरें हैं कि ये कपल इस साल के अंत तक शादी कर सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें